बक्सर: क्षतिग्रस्त रेल ओवरब्रिज पर रिपोर्टिंग के दौरान यूट्यूबर मनीष कश्यप और राजद कार्यकर्ताओं में हुई तीखी बहस, वीडियो वायरल
Buxar, Buxar | Jun 8, 2026 रविवार को चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप के साथ राजद कार्यकर्ताओं की तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि मनीष कश्यप शहर के क्षतिग्रस्त रेल ओवरब्रिज (आरओबी) से जुड़ी समस्याओं पर रिपोर्टिंग करने और वीडियो बनाने पहुंचे थे। वहां मौजूद कुछ राजद कार्यकर्ताओं ने उनकी रिपोर्टिंग शैली पर सवाल उठाते हुए पक्षपात का आरोप लगा दिया।