कन्नौज: कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक CHO के साथ की
जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा हेतु जनपद के समस्त (सी0एच0ओ0) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जनपद में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।