बांधवगढ़: उमरिया: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने श्रमिकों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प
31 मई रविवार समय 1 बजे विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय स्थित मंगल भवन परिसर में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सैकड़ों श्रमिक भाइयों को तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।