सादाबाद: मानिकपुर के पास दो बाइकों की टक्कर में महिला सहित चार लोग घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
न.दुर्जिया निवासी उमेश मीरा और कन्हैया जलेसर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मानिकपुर के पास उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई जिसमें दोनों बाईकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के द्वारा तत्काल सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा सभी को उपचार देने के बाद एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया है।