नवादा: गोविंदपुर में कुरकुरे की आड़ में ₹12 लाख की विदेशी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार, उत्पाद विभाग कार्यालय में की गई गिनती
Nawada, Nawada | Jul 19, 2026 नवादा के उत्पाद विभाग ने गोविंदपुर चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुरकुरे की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 12 लाख रुपये से अधिक की विदेशी शराब जब्त की है। गुप्त सूचना पर वाहन की तलाशी में 150 कार्टन में कुल 5,760 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से झारखंड के कर्माटांड़ निवासी चालक अजीत महतो को गिरफ्तार किया गया।