जन कल्याण शिविरों में पहुंचे संयोजक, आमजन की समस्याओं के समाधान पर दिया जोर
नोहर। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "विकास के, विश्वास के" अभियान के तहत राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित जन कल्याण शिविरों में नगर पालिका नोहर एवं ग्राम पंचायत बड़बिराना में शिविर संयोजक के रूप में सक्रिय भागीदारी निभाई गई। शिविरों में आमजन की समस्याओं के समाधान, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने तथा विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मामलों के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया गया।
ग्रामीण सेवा शिविर में उपखंड अधिकारी आईएएस राहुल श्रीवास्तव, बीडीओ पवन सुथार, अधिशाषी अधिकारी गिरिराज रत्नू, नायब तहसीलदार संजीव सिहाग, भाजपा जिला महामंत्री नंदलाल वर्मा, शिविर संयोजक छोटू सेवग, देहात मंडल अध्यक्ष राकेश पूनिया एवं सरपंच प्रताप सिंह सहारण सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही लोगों की समस्याएं सुनीं तथा पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और लंबित प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज करवाईं।
#जनकल्याणशिविर #नोहर #बड़बिराना #मोदीसरकार12साल #विकासकेविश्वासके #राजस्थानसरकार #ग्रामीणसेवाशिविर #शहरीसेवाशिविर