पयागपुर: चन्दामऊ गांव में जमीन कब्जेदारी को लेकर हुई मारपीट, 10 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के चन्दामऊ गांव मे जमीन कब्जेदारी को लेकर शनिवार शाम 7बजे हुई मारपीट मामले मे गांव निवासी दिनेश बहादुर द्वारा थाने पर तहरीर देते हुवे कहा की उसकी जमीन पर गांव निवासी राम बिहारी, पेशकार, महेश आदि द्वारा कब्जेदारी को लेकर मारपीट करते हुवे जान से मारने की धमकी दी। जिस पर पुलिस ने 10लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुवे जाँच शुरू कर दी।