चित्तौड़गढ़। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत 31 मई को जिला पुलिस ने दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर के सामने प्राचीन जलाशय और बावड़ी परिसर में श्रमदान और स्वच्छता अभियान चलाया। एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर लाइन आरआई अनिल पांडे के नेतृत्व में 60 पुलिस कार्मिक शामिल हुए।