सबलगढ़: में मार्ग के सीमेंटीकरण कार्य को रोकाः ग्रामीण एसडीएम से मिले, बोले-रहवासियों को आने-जाने में दिक्कत हो रही
सबलगढ़ की ग्राम पंचायत कैमारा कलां के 25-30 ग्रामीणों ने एसडीएम मेघा तिवारी से शिकायत की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंगों ने शांति धाम और हायर सेकेंडरी स्कूल को जोड़ने वाले पहुंच मार्ग के सीमेंटीकरण कार्य को रोक दिया है। इस कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।