बरेली: चाइनीज मांझे पर प्रशासन का ताबड़तोड़ प्रहार, बरेली में कई ठिकानों पर छापेमारी से मचा हड़कंप, एडीएम सिटी ने दी जानकारी
सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद बरेली प्रशासन ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान तेज कर दिया। गुरुवार को पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने मांझा नगरी बरेली के किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज में कई ठिकानों पर छापेमारी की। एसपी सिटी मानुष पारीक और एडीएम सिटी सौरभ दुबे के नेतृत्व में मांझा निर्माण में इस्तेमाल केमिकल, रंग और कांच के मिश्रण जांचे गए।