बरेली: दहेज उत्पीड़न मामले में ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, आरोपी को 7 साल की सजा और 20 हजार का जुर्माना
बरेली के थाना कैंट क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और महिला की आत्महत्या से जुड़े पुराने मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया है। प्रभावी पुलिस पैरवी और ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत मामले में सात गवाह पेश किए गए। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सात साल और दहेज उत्पीड़न के मामले में दो साल की सजा सुनाई।