बरेली: सुभाषनगर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ₹7 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
बरेली के थाना सुभाषनगर पुलिस ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी ख्याली राम को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को प्रधानाचार्य व प्रबंधक बताकर अलग-अलग लोगों से करीब सात लाख रुपये वसूले। रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज व धमकी देने के आरोप हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू की है।