बरेली: भोजीपुरा में दर्दनाक हादसा: ससुराल आए नवविवाहित युवक की ट्रेन से कटकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
बरेली के भोजीपुरा रेलवे ट्रैक पर गुरुवार दोपहर नवविवाहित युवक करन सिंह की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। करन अपनी ससुराल नामकरण संस्कार में शामिल होने आया था और उसी दिन घर लौटने की तैयारी थी। शौच के लिए निकले करन ने फाटक पर पटरी पार करने की कोशिश की, तभी काठगोदाम–लखनऊ एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, हादसे से परिवार सदमे में है।