लोहरदगा: हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य झांकी शोभा यात्रा, भगवान हनुमान के विराट स्वरूप ने मोहा मन
लोहरदगा में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार शाम लगभग 8:00 बजे बोली बगीचा दुर्गा मंदिर के तत्वावधान में एक भव्य झांकी शोभा यात्रा निकाली गई, जबकि पूजा-अर्चना का दौर शुक्रवार अहले सुबह लगभग 3:00 बजे तक शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में चलता रहा। पूरे शहर में देर रात तक भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा तथा हनुमान भक्तों की भीड़ मंदिरों में उमड़ती रही।