विदिशा: कोतवाली थाने के ग्राम इमलिया में 30 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारण से अपने घर में लगाई फांसी, जिला अस्पताल मे कराया पीएम
कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम इमलिया में रहने वाले 30 वर्षीय गोविंद अहिरवार ने अज्ञात कारण के चलते अपने घर में फांसी लगा ली। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं गुरुवार दोपहर 3 बजे मेडिकल कॉलेज में पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।