फरीदाबाद: फरीदाबाद में मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के मामा का निधन, ब्रेन हेमरेज के बाद हार्ट अटैक से हुई मौत
फरीदाबाद में केंद्रिय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के मामा राजपाल नागर का असामयिक निधन हो गया।राजपाल नागर गांव नवादा-तिगांव के निवासी थे। उनका अंतिम संस्कार रविवार सुब9:30 बजे नवादा के श्मशान घाट पर किया गया।जानकारी के अनुसार, राजपाल नागर को हृदयाघात की शिकायत के बाद सेक्टर 8 स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहा उपचार के दौरान निधन हुआ