गुमला: आम के पेड़ से लटकता मिला 16 वर्षीय छात्रा का शव, इलाके में सनसनी
Gumla, Gumla | May 29, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के डुमरडीह पंचायत स्थित एक गांव में 16 वर्षीय छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी गुरुवार की रात डुमरडीह में आयोजित जतरा मेला देखकर अपने घर लौटी थी। शुक्रवार की सुबह वह शौच के लिए राजा मैदान की ओर गई थी।