#सूरजमल_की_सेना_का_वंशज..
भरतपुर। पानीपत के तीसरे युद्ध में घायल हुए 30-40 हजार घायल मराठा सैनिकों और शरणार्थियों को स्वस्थ होने के बाद, महाराजा सूरजमल ने अपनी ही शाही सेना के सुरक्षा घेरे में रखकर ग्वालियर और आगे महाराष्ट्र तक सुरक्षित पहुँचाया था। उस शाही सेना के लोग फिर महाराष्ट्र में ही जाकर बस गए थे। आज हुंकार सभा में उन ही जाट परिवार का एक सदस्य भरतपुर पहुंचा।