ऊना: मदर डीलरशिप के नाम पर ₹10 लाख की ठगी, शिमला के युवक के खिलाफ हरोली थाना में मामला दर्ज
हरोली निवासी देवेंद्र कुमार से मदर डीलरशिप के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी हुई है। आरोपी रजत ने खुद को एक निजी कंपनी का प्रतिनिधि बताकर समझौते पर हस्ताक्षर करवाए और अलग-अलग माध्यमों से रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित की शिकायत पर हरोली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बुधवार शाम को मामले की पुष्टि की है।