ऊना: यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर जिला में पुलिस ने 380 वाहनों के चालान काटे, वसूला ₹84,500 का जुर्माना
एसपी ऊना अमित यादव ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस ने यातायात के नियम तोडऩे पर जिला में 380 वाहनों के चालान किए है। जिसमें से 107 चालानों का मौके पर ही निपटारा कर ₹84500 जुर्माने के रूप में प्राप्त किए गए है। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 4 व्यक्तियों के चालान किए गए है। कर ₹400 जुर्माने के रूप में प्राप्त किए है।