कांके: रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर चैंपियन ट्रॉफी में भारत की जीत पर क्रिकेट प्रेमियों ने जश्न मनाया
Kanke, Ranchi | Mar 9, 2025 रांची स्थित अल्बर्ट एक्का चौक के पास रविवार देर शाम करीब दस बजे चैंपियन ट्रॉफी में भारत की जीत पर क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान काफी संख्या में क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर नजर आए और तिरंगा लेकर जमकर नारेबाजी की और पटाखे चलाए। इस दौरान सभी क्रिकेट प्रेमियों के चेहरे पर चैंपियन ट्रॉफी में भारत की जीत की खुशी देखी जा रही थी।