रॉबर्ट्सगंज: संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के तहत चलाया गया स्वच्छता व जागरूकता अभियान
सोनभद्र में संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के तहत गुरुवार को जिलेभर में व्यापक स्वच्छता व जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायतों में नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, खराब हैंडपंपों का निरीक्षण और मरम्मत का कार्य कराया गया उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया,डीएम चर्चित गौड़ ने लोगों से अपील की है कि अपने आसपास साफ-सफाई रखें