फतेेहपुर: छांदवल ग्राम में गर्म चाय से झुलसी मासूम, खेलते-खेलते 3 साल की महक गंभीर रूप से घायल
बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम छांदवल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गर्म चाय से झुलसकर तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, ठाकुर प्रसाद की तीन साल की पुत्री महक घर में खेल रही थी, तभी अचानक उसके ऊपर गर्म चाय गिर गई।