बैरगनिया थाना क्षेत्र के बेलगंज में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 132.60 लीटर देशी शराब एवं 10.44 लीटर विदेशी शराब जब्त किया। साथ ही मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।