हरदोई: हरदोई के बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के विरुद्ध अधिवक्ता हुए लामबंद, सौंपा बार एसोसिएशन अध्यक्ष हरदोई को शिकायती पत्र
Hardoi, Hardoi | Apr 9, 2024 मंगलवार दोपहर हरदोई के बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के विरुद्ध अधिवक्ताओं ने लामबंद होते हुए बार एसोसिएशन अध्यक्ष हरदोई को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए जांच की मांग की है।वरिष्ठ अधिवक्ता अवनिकान्त वाजपेयी के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं ने हरदोई के बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी पर भ्रष्ट शैली तथा दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए बार अध्यक्ष को एक पत्र दिया है।