हरदोई: बावन में बाईक एवं स्कूटी रैली को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, ब्लाक कर्मचारियों और स्थानीय को मतदान की शपथ दिलाई
Hardoi, Hardoi | Apr 9, 2024 आज स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत ब्लाक बावन परिसर से आयोजित ब्लाक एवं शिक्षा विभाग कर्मचारियों की विशाल रैली को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि स्वच्छ एवं मजबूत लोकतंत्र बनाने के लिए सभी लोग मतदान अवश्य करें और मतदान करने के प्रति अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होने कहा कि जनपद का मान बढ़ाने के लिए समस्त लोगों से मतदान की अपील की है।