हरदोई: शाहबाद पुलिस ने किया अपहरण का खुलासा, एएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने पुलिस ऑफिस में दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Apr 9, 2024 थाना शाहाबाद पुलिस द्वारा अपहरण की घटना का खुलासा करते हुए, अपहरण का षडयंत्र रचने वाले 03 अभियुक्तों, जिसमें अपहृत भी शामिल है को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए जाने वालों में आरिज़, अरवाज और राजकंजड शामिल है। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने जानकारी दी है।