शाहबाद: संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, 69 शिकायतों में से 7 का निस्तारण किया गया
शनिवार को तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एडीएम प्रियंका सिंह ने की। इस मौके पर राजस्व और अन्य विभागों से संबंधित 69 शिकायतें आई जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है।