आज दिनांक 13.06.2026 को जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की वर्तमान प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान योजनाओं के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, निर्धारित समयसीमा का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी योजनाओं की नियमित निगरानी एवं सतत अनुश्रवण कर अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।बैठक में उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार, निदेशक डीआरडीए सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।