पचपदरा: बालोतरा की साइबर सेल पुलिस टीम ने 39000 की राशि होल्ड करवा कर प्रार्थी को राहत प्रदान की
बालोतरा की साइबर सेल पुलिस टीम ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि साइबर ठगो ने प्रार्थी मगाराम के खाते से ₹50000रूपयो की राशि ठग ली थी। इस पर साइबर सेल पुलिस से टीम ने कार्रवाई कर 39000 हजार रूपयो की राशि होल्ड करवा दी है। होल्ड की गई राशि नियमानुसार प्रार्थी के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। प्रार्थी ने साइबर सेल पुलिस टीम का आभार जताया।