पचपदरा: संभागीय आयुक्त ने बालोतरा जिले के विभिन्न राजकीय कार्यालयों का निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश
संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा गुरुवार को बालोतरा जिले के दौरे पर रहे। संभागीय आयुक्त ने बालोतरा जिले के सरवड़ी गांव के विभिन्न राजकीय कार्यालय का निरीक्षण किया। संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित मरीजों से फीडबैक भी लिया। संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए तथा कहा कि आमजन को निर्वात रूप से विद्युत सप्लाई की जाए।