पचपदरा: बालोतरा साइबर सेल पुलिस टीम ने साइबर ठगो के द्वारा ठगी गई राशि को होल्ड करवा कर प्रार्थी को राहत प्रदान कराई
बालोतरा साइबर सेल पुलिस टीम ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि समदड़ी निवासी दौलाराम को साइबर ठगो ने अपना निशाना बनाया। साइबर ठगो ने प्रार्थी के 24000 रुपए ठग लिए। प्रार्थी ने साइबर सेल से संपर्क किया इस पर पुलिस टीम ने प्रार्थी की ₹20000 की राशि होल्ड करवा कर प्रार्थी को राहत प्रदान कराई। शेष राशि को भी होल्ड करने का प्रयास किया जा रहा है