पचपदरा: कैबिनेट मंत्री ने बालोतरा में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
पशुपालन गोपालन और देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत गुरुवार को बालोतरा के दौरे पर रहे। मंत्री जोराराम कुमावत ने बालोतरा जिला कलेक्टर कार्यालय में विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए । मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की एक महत्वाकांक्षी योजना है, अधिकारी इस योजना पर गंभीरतापूर्वक कार्य करें।