नवाबगंज: सलारपुर में महिला से मारपीट, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर किया गया रेफर, इलाज जारी
बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के सलारपुर स्थित कांशीराम कॉलोनी में एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल महिला फूलन, पत्नी संदीप, को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी के अनुसार, फूलन रविवार करीब चार बजे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा पहुंची थीं।