बदायूं: बदायूं के मनसा नगला गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता ने लगाई फांसी, मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया
Budaun, Budaun | Mar 12, 2026 जनपद शाहजहांपुर थाना कलान क्षेत्र के सलेमपुर कबरा पूर्वी के रहने वाले लाल बहादुर ने अपनी 23 वर्षीय बेटी मेनका की शादी तीन साल पूर्व थाना उसहैत क्षेत्र के शरदवीर के साथ की थी। तभी से ससुराल पक्ष दहेज की मांग करता था। मेनका ने तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं सूचना मिलने पर मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी ।