मानपुर: पनपथा-पलझा के बीच हुए लूट मामले का थाना इंदवार पुलिस के लिए पहेली बना बंटी ताम्रकार,21 दिन से फरार
Manpur, Umaria | Jun 11, 2026 इंदवार थाना परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ संदेही बंटी ताम्रकार 21 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।20 मई को हुई इस घटना ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।फरारी के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियो को निलंबित कर दिया था,लेकिन इसके बावजूद पुलिस अब तक फरार संदेही को गिरफ्तार नही कर सकी।