बदायूं: उसहैत थाने से साइकिल पर ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को ईको कार ने त्रिलोकपुर गांव के निकट टक्कर मारी, हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 14, 2025 बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के मुगरिया नंगला गांव के रहने वाले 59 वर्षीय नेत्रपाल पुत्र रूम सिंह होमगार्ड थे। वह उसहैत थाने में तैनात थे। वह साइकिल से ड्यूटी करने थाना उसहैत जा रहे थे। कि थाना उसहैत क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के निकट तेज रफ्तार ईको कार ने साइकिल सवार होमगार्ड नेत्रपाल को टक्कर मार दी। जिससे होमगार्ड नेत्रपाल की मौत हो गई।