बदायूं: जिला कारागार में बंद सजायाफ्ता कैदी की बीमारी के चलते इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 14, 2025 जनपद शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र के महानंदा गांव का रहने वाला 38 वर्षीय मुकेश उर्फ रघुवीर पुत्र सौदान 2018 से जिला कारागार में बंद था। उसे दो मामले में सजा भी हो गई थी। वह बीमार चल रहा था और मिर्गी के दौरे पड़ते थे। जेलर ने बताया कैदी मुकेश उर्फ रघुवीर को मिर्गी का दौरा पड़ा। एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मोत हो गई।