कैराना: कैराना के मलकपुर गांव में बच्चों के विवाद के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मलकपुर में कुछ दिन पूर्व बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी की रंजिश में इंतजार और अनवर पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से मारपीट हुई। इसी के चलते ग्रामीणों में अफरा—तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने इंतजार पक्ष के घायल मोबीन को अस्पताल भेजा।