किशनगंज: सिलोरी के पास भैसासुर नदी में कार सहित दो लोग बह गए
केलवाड़ा थाना क्षेत्र में सिलोरी के पास देर रात भैसासुर नदी की रपट पर पानी के तेज बहाव में कार सहित दो लोग बह गए। दोनों अलवर निवासी बताए जा रहे हैं, जो सिलोरी धाम पर बालाजी एवं मां सिलोरी के दर्शन करने आए थे। रपट पर पानी अधिक होने के कारण कार पानी के बहाव की चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही केलवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।