सिहोरा: नए बस स्टैंड से मनसकरा तक नर्मदा पाइपलाइन सुधार के लिए पांच गड्ढे खोदे, दुर्घटना का खतरा
सिहोरा के नए बस स्टैंड से मंसकारा तक नर्मदा नल जल योजना के लिए सुधार कार्य चल रहा है। सुधार कार्य के दौरान पाइपलाइन लीकेज का पता लगाने के लिए बड़े-बड़े पांच गड्ढे कर दिए गए हैं। जिसमें कोई भी वाहन चालक गिरकर घायल हो सकता है। वैसे तो पूरे नगर में नर्मदा जल योजना के तहत गड्ढे कर दिए गए हैं। पिछले कई वर्षों से चल रहे नर्मदा जल योजना में कभी पनागर में पाइप लाइन