बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य लगातार जारी
सारण जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा लगातार राहत एवं सहायता कार्य किए जा रहे हैं।
रिविलगंज एवं दिघवारा प्रखंड के आमी, मथुरापुर सहित प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक किचन के माध्यम से लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
बाढ़ प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं का लगातार ध्यान रखते हुए प्रशासन द्वारा हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।
जिला प्रशासन सारण बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए पूरी तत्परता से कार्यरत है।
3 views | Saharsa, Bihar | Sep 7, 2026