नवाबगंज: कपिल नगर में निकली मां भगवती की भव्य कलश यात्रा, मां काली के नृत्य और शिव तांडव ने मोहा मन
बाराबंकी के मसौली क्षेत्र स्थित कपिल नगर में मां भगवती की भव्य कलश यात्रा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। यात्रा में कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर हिस्सा लिया, जबकि पुरुषों और बच्चों की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। मां भगवती के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।