मोदीनगर: निवाड़ा थाना क्षेत्र में देवर ने महिला के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की शुरू
गाज़ियाबाद जिले के मोदीनगर तहसील के निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी फी समय से महिला पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। महिला ने शनिवार को शाम 6 बजे पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है