मोदीनगर: मोदीनगर-गाजियाबाद में किशोरी की मौत पर हिंदू संगठनों का विरोध, हत्या और पॉक्सो एक्ट की धारा लगाने की मांग
मोदीनगर में एक 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में हिन्दू संगठनों ने थाने पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह मामला 15 दिसंबर का है, जब दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि दूसरे समुदाय के दो युवकों ने उनकी बेटी का अपहरण कर हत्या की हैं।