मोदीनगर: गाजियाबाद में भोजपुर थाना पुलिस ने सीएम योगी आदित्यनाथ का वीडियो एडिट कर फेसबुक पर पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया
मोदीनगर के भोजपुर थानाक्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।