मोदीनगर: मोदीनगर में तीन दबंगों ने एक युवती की पिटाई कर वीडियो किया वायरल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
मोदीनगर में एक दलित युवक के साथ हुई मारपीट का मामला सामने आया है। सीकरी मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास तीन दबंगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित अंकित कुमार, जो सीकरी कलां का रहने वाला है, किसी काम से रेलवे फाटक के पास गया था। वहां पहले से मौजूद तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी।