अरैन: अराई में शांति भंग की आशंका में पुलिस ने की निवारक कार्रवाई, दो लोगों को किया गिरफ्तार
Arain, Ajmer | Apr 20, 2026 अराई थाना पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निवारक कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रोशन सामरिया के निर्देश पर ग्राम भामोलाव निवासी 19 वर्षीय दिलखुश पुत्र नन्दा बैरवा को मोहल्ले में विवाद और मारपीट की स्थिति बनने पर धारा 170 के तहत पकड़ा गया है।