बसवा: बांदीकुई में मकर संक्रांति पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, जरूरतमंदों को तिल से बने व्यंजनों का किया गया दान
Baswa, Dausa | Jan 14, 2025 मकर संक्रांति पर मंगलवार सुबह 5:00 से दोपहर 1:00 तक शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। शीतलहर के बावजूद सुबह से ही भक्तों का मंदिरों में तांता लगा रहा। राधा बल्लभ मंदिर, नरसिंह मंदिर, भक्ति आश्रम गोपाल बगीची और बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए।