धौलपुर: एसबीआई बैंक में बैग काटकर ₹50 हजार की चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध महिलाएं कैद
शहर के संतार रोड स्थित एसबीआई बैंक शाखा में दिनदहाड़े 50 हजार रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान से मिलकर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं बैंक के सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध महिलाएं भी दिखाई देने की बात सामने आई है। पचगांव निवासी निरंजन लाल (60) ने बताया कि वह को अपने खाते में जमा कराने के लिए 1.50